मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने कलेक्टर को दिए निर्देश
रायपुर- छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में कुएं में डूबने से 9 लोगों की मौत हुई है. जांजगीर-चांपा में 5 लोगों की मौत के बाद अब कोरबा जिले में चार लोगों की मौत हुई है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों घटना में कुएं से जहरीला गैस निकलने से लोगों की मौत हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक, कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम जुराली के डिपरापारा में कुएं की सफाई करते समय पिता कुएं में जा गिरा. नजर पड़ने पर बेटी बचाने उतरी वो भी बाहर नहीं निकला. दोनों को मरा हुआ देख अन्य दो लोग नीचे उतरे, चारों कुएं से बाहर नहीं निकल पाए. पुलिस के मुताबिक, कुएं से जहरीला गैस निकलने से 4 लोगों की मौत हुई है. घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची. गांव में चार लोगों की मौत से कुएं के पास लोगों की भीड़ जुट गई है. कोरबा कलेक्टर, एसपी और कटघोरा विधायक भी मौके पर पहुंचे हैं. मरने वालों में शिवचरण पटेल, सपीना पटेल, मनबोध पटेल, जरूर पटेल शामिल हैं. बिलासपुर से एचडीएफसी टीम मौके पर पहुंची है. शव को कुएं से बाहर निकालजा रहा है.
सीएम साय ने जताया दु:ख
मुख्यंत्री विष्णुदेव साय ने अपने x हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कटघोरा के ग्राम जुराली में कुएं में गिरे ग्रामीण को बचाने की जद्दोजहद में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुःखद है.
मृतकों के परिजनों को प्रति व्यक्ति 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश कोरबा कलेक्टर को दिए हैं.
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.
