मतगणना से पहले CEO रीना बाबा साहब कंगाले दोपहर 12 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
रायपुर- छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में हुए मतदान के नतीजे 4 जून को घोषित किये जायेंगे. आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतगणना की तैयारियों के संबंध में आज 3 जून 2024 को दोपहर 12 बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, शास्त्री चौक, पुराना मंत्रालय परिसर, रायपुर में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगी। पत्रकार वार्ता में कल 4 जून को होने वाली मतगणना सम्बंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी.
