मालवाहकों पर सवारी, 121 मालवाहक वाहनों पर की गई चलानी कार्यवाही
खैरागढ़- जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मालवाहक परिवहन में की जाने वाली यात्री परिवहन की सघन चेकिंग की गई। इसी कड़ी में गुरूवार को जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्र अंतर्गत मालवाहक वाहन में यात्रियों का परिवहन करते पाए जाने पर कार्रवाई की गई.
पुलिस अधीक्षक केसीजी त्रिलोक बंसल (भापुसे0) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मति नेहा पाण्डेय व अनुविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले खैरागढ़ के मार्गदर्शन मे जिला केसीजी के समस्त थाना /चौकी द्वारा सड़क दुर्घटनाओ को रोकने प्रभावी कार्यवाही करने समस्त वाहनों विशेष कर मालवाहक मे यात्री परिवहन पर सख्ती करते हुए मालवाहक वाहनों के द्वारा अपनी गाड़ी में सवारी बिठाकर नियमों के विरुद्ध परमिट शर्तो के उलंघन कर भरकर ले जाते मालवाहक मे कार्यवाही करते हुए, पिछले एक सप्ताह में जिले के यातायात से -38 प्रकरण थाना -खैरागढ़- 16प्रकरण छुईखदान -11प्रकरण, गंडई – 11, मोहगांव -08, सालहेवारा -15, बकरकट्टा -03, गातापार -07, ठेलकाडीह -12, चौकी जालबांधा – 07. कुल 121 प्रकरणों मे 42100 रूपये व माननीय न्यायालय पेश करने पर 7 प्रकरणो मे 10,10000 रूपये का अर्थदंड से दण्डित किया जा रहा है .कार्यवाही करने के साथ लोगों में जागरूकता लाने अभियान चलाकर समझाइस दिया जा रहा है.
