धूम-धाम से मनाया गया आनंदमार्ग संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी का 103वां जन्मोत्सव
राजनांदगांव – आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनन्दमूर्ति जी का 103वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. आनन्द मार्ग प्रचारक संघ राजनांदगांव द्वारा जन्मोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर प्रभात संगीत गायन, सिद्ध अष्टाक्षरी महामंत्र बाबा नाम केवलम् किर्तन 1 घंटे का किया गया, मिलित साधना व गुरूपूजा करने के बाद गुरुदेव के दिये हुऐ आनन्दवाणी का पाठ किया गया. कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण आयोजन किया गया. नारायण सेवा के दौरन पौहा, फल व शरबत का वितरण किया गया. नारायण सेवा के बाद स्वच्छता अभियान चलाया गया.

जन्मोत्सव के कार्यक्रम में जवाहरलाल देवांगन, वासुदेव लाउत्रे, सुरेश कहर, रवि रावाणी, हेमराय चन्द्रवंशी, डॉ. चमनलाल निषाद, सुनील रामटेके, पियुष साव, सौरभ यादव, गणितराम ठाकुर, जय यादव, आर्यन यादव, नीकु साहू, योगेश साव , प्रतीभा रामटेके, अंजु यादव, दिव्या यादव, सुरभी यादव, डीम्पल यादव, रावाणी, गिरजा यादव आदि उपस्थित थे. उक्त जानकारी सौरभ यादव ने दी.
