बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, 9 लोगों के मारे जाने की खबर
बेमेतरा- जिले के एक बारूद फैक्ट्री में ब्लास्टिंग की खबर है. बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद लोगों में हड़कंप मच गया. खबरों के अनुसार हादसे में 9 लोगों के मारे जाने की खबर है. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. इस जोरदार धमाके में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. धमाके में घायलों को रायपुर के एम्स में भर्ती किया गया है.
जानकारी के अनुसार यह घटना बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी की है. यहां बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया. इनकी चपेट में आने से कई लोगों के मारे जाने की खबर है. जबकि कई लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बारूद फैक्ट्री में करीब 100 लोग काम कर रहे थे. बारूद फैक्ट्री में होते ही पूरा इलाका दहल गया. पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.
