लोकसभा चुनाव: आचार संहित के दौरान पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 16 आरोपियों गिरफ्तार कर भेजा जेल
राजनांदगांव- लोकसभा चुनाव के दौरान कही कोई गड़बड़ी न हो जिसके लिये 04 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट और 05 शरहदी जिला में नाकाबंदी पांइट लगाया गया है साथ ही 12 एसएसटी 12 फ्लाईंग स्काट 24 घंटे कार्यरत है. आगामी लोकसभा निर्वाचन जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिये पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया के पर्यवेक्षण में दिनांक 16.03.2024 से 13.04.2024 तक आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान कही कोई गड़बड़ी न हो जिसके लिये थाना बागनदी, बोरतलाव, कल्लू बंजारी (छुरिया), बेंदारी (जोब) में अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट बनाया गया जिसमें जिला बल एवं एसएसटी व एफएसटी की टीम आपराधिक गतिविधियों पर नजर बनाई हुई है. थाना सोमनी, डोंगरगांव, घुमका एवं ओपी चिखली, सुरगी क्षेत्रों में नाकाबंदी पाइंट चेक लगाया गया है साथ ही 12 एसएसटी 12 फ्लाईंग स्काट 24 घंटे कार्यरत है जो आने जाने वाले तमाम वाहनों की निगरानी और चेकिंग की जा रही है.
कार्रवाई
अवैध शराब बेचते हुये 150 आरोपियों को गिरफ्तार कर जिसके पास से 800 लीटर कीमती 363960/- (तीन लाख तिरसठ हजार नौ सौ साठ रूपये ) शराब जप्त.
अवैध गांजा के 03 प्रकरण में 10.350 कि.ग्राम गांजा कीमती 144000/- (एक लाख चौंतालीस हजार) रूपये जप्त कर 08 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार.
अवैध जुआ/सट्टा के खिलाफ 31 आरोपी के पास से 109090/-रूपये जप्त की गई.
वाहन चेकिंग कर थाना कोतवाली एवं ओपी सुरगी पुलिस द्वारा कुल 3100000/- (इकतीस लाख) रूपये नगदी रकम जप्त किया गया.
एम.व्ही.एक्ट के तहत लगभग 1900 वाहन चालकों से 617400/- (छः लाख सत्रह हजार चार सौ) रूपये समन शुल्क लिया गया.
अंतर्राज्यीय व अंतरजिला में जाकर 40 स्थाई वारंट, 357 गिरफ्तारी वारंट कुल 397 वारंटी गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश किया गया.
568 प्रकरणों में 652 आरोपियों के विरूद्ध धारा 151, 107,116 के तहत प्रतिबंधत्माक कार्यवाही कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया.
ऑनलाईन शापिंग साइट से मंगाए गए 13 नग चाकूओं एवं 03 नग लाईटर गन को जब्त की गई.
