राजधानी में भू माफिया के हौसले किस कदर बुलंद है यह किसी से छुपा नहीं है यह मामला सड्डू के शासकीय भूमि को दलालों के नाम पर रजिस्ट्री हो चुकी है.लेकिन पटवारी की मिली भगत से शासकीय जमीन को भू-माफिया के साथ मिलकर उनके नाम कर रहे हैं इस मामले का उजागर तभी हुआ जब हरि बल्लभ अग्रवाल की भी जमीन भी शासकीय भूमि से लगा हुआ है इस मामले में भूपेश कुमार बसंत न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद विधानसभा थाने में भूमाफिया और पटवारी के खिलाफ 120B IPC,34,420,467,486,471IPC के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. नेमीचंद मखीजा,अनिल मखीजा,प्रताप मथानी,नरेश ठाकुर (तत्कालीन पटवारी)के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.
