स्कूटी के डिक्की में रखे 65700 रुपये चोरी, चंद घंटो के भीतर आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव- दिनदहाड़े स्कूटी के डिक्की में रखें 65700 रुपये चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घण्टे में गिरफ्तार कर लिया है. प्रार्थी सुरेन्द्र इंदुरकर पिता राधेलाल इंदुकर उम्र 35 साल सकिन भीमनगर वार्ड न. 09 डोंगरगढ़, थाना जो थाना चौक डोंगरगढ़ स्थित कक्कड़ बजाज शो रूम में मैनेजर के पद पर काम करता है. उन्होंने शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे किस्त में मिले पैसे नगदी रकम- 65700/-रूपये को अपने एविएटर स्कूटी के डिक्की में रखकर शो-रूम से प्लेटिना वाहन का डेमो दिखाने के लिये बोरतलाब बाजार चला गया था जहां से वापस आकर देखा तो स्कुटी की डिक्की खुली हुई थी तथा डिक्की में रखे नगदी रकम 65700/-रू. डिक्की में नहीं था.
शो-रूम में काम करने वाले स्टाफ से पुछताछ करने पर कोई पता नहीं चला. घटना के संबंध में अपने सेठ को बताकर रविवार को लिखित आवेदन पेश कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्र.- 190/2024 धारा- 379 भादवि. पंजीबद्ध कर घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशिष कुंजाम के दिशा-निर्देशन पर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ सी.आर. चन्द्रा द्वारा अपने टीम के साथ घटना स्थल रवाना होकर घटना स्थल निरीक्षण कर संदेही आरोपी अखिलेश टेम्भुरकर पिता स्व. जागोराव टेम्भुरकर उम्र- 30 साल साकिन कालकापारा, भीमनगर डोंगरगढ को हिरासत में लेकर पुछताछ किया जो डिक्की से पैसा चोरी करना एवं चोरी किये पैसा को घर अन्दर कमरा में गद्दे के अन्दर छीपाकर रखना बताया. आरोपी के द्वारा अपने घर कमरा के गद्दे अन्दर से चोरी किये नगदी रकम 65,700/-रू. को निकालकर पेश करने पर जप्त कर आरोपी को को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है.
