लोकसभा चुनाव के लिए अवकाश घोषित, इन तीन तारिखों को रहेगी छुट्टी, आदेश जारी
रायपुर- लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए राज्य शासन ने अवकाश के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. जिसके मुताबिक प्रदेश में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 07 मई को अवकाश रहेगा.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीन चरण में मतदान होना है. पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर और तीसरे चरण 07 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर में वोट डाले जाएंगे. जिसका परिणाम 4 जून को आएगा.
