बड़ी कार्यवाही: वाहन चेकिंग के दौरान मारूति स्वीप्ट कार से 28. लाख रूपये जप्त
राजनांदगांव- जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र पुराना गंज चौक में एमसीपी लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 28 लाख रूपय नगद रकम जप्त किया.
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु एमसीपी लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार चेकिंग किया जा रही है. इसी तारतम्य में सोमवार को पुराना गंज चौक राजनांदगांव में एमसीपी लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की मारूति स्वीप्ट कार क्रमांक सी.जी. 14 सी.-0850 को रोककर चेक करने पर उक्त वाहन में बैठा व्यक्ति दीपक कुमार साहू पिता रेवाराम साहू उम्र 46 वर्ष साकिन वार्ड नं. 20 पेण्ड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ.ग.) के कब्जे से 28 लाख रूपये बरामद हुआ जिस संबंध वैध कागजात पेश नहीं कर पाने पर बरामद नगदी रकम को धारा 102 जा.फौ. के तहत जप्त कर सूचना आयकर विभाग राजनांदगांव को दी गई, कार्यवाही जारी है.
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, संजय बरेठ सउनि. उदय सिंह चंदेल, प्र.आर. संदीप चैहान, रंजीत चैरसिया, भुनेश्वर जायसी, किशन चंद्रा एवं थाना स्टाॅफ की सराहनीय भूमिका रही.
