वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को CRC केंद्र द्वारा मिला नि.शुल्क उपकरण
राहुल गौतम, राजनांदगांव- समाज सेवी कृष्णा मेश्राम व कंचना कृष्णा मेश्राम द्वारा सी.आर. सी. सेंटर द्वारा 16 वृद्धजनो को उपकरण विल चेयर विथ कमोड, वाकर, टेबल विथ कमोड, कान मसीन, कमर पट्टा, घुटने का पट्टा, स्पाय्ंल सपोर्ट, छड़ी विथ टेबल, आदि दिलवाया गया. CRC सेंटर के पुनर्वास विशेषज्ञ विक्रम महाराणा प्रताप विशेष योगदान रहा.
इन वृद्धजनों को मिला उपकरण
दुर्ग से हरि राम साहू, रामकुवर बाई साहू, गिध्वा से गेदी बाई, ऊपरवाह से खेदूराम देवांगन, बसंतीं बाई देवांगन, शांति नगर, शंकरपुर राजनांदगाँव से मेहतरिन बाई, प्रेम लाल यादव, कीर्तन सिंग, राधा बाई साहू, कमला बाई, कृष्णा राम यादव, घनश्याम तिवारी, विश्राम दास साहू, संतराम लोधी, रुख्मनी बाई लोधी, श्यामा बाई देवांगन को दिया गया.
वितरण के दौरान समाज सेवी कंचना मेश्राम कृष्णा मेश्राम,पी. एन. पी. विक्रम महाराणा सर, ई.डी.पी. विनय कुमार, एस.डब्लू. खिलेंद्र कुमार उपस्थित रहे. कंचना कृष्णा मेश्राम द्वारा 70 से भी अधिक वृद्धजन व दिव्यांगों को उपकरण दिलवाकर नि:शुल्क सेवा प्रदान की गई हैं. उक्त जानकारी तुलाराम नंदनवार द्वारा दी गई.
