
अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस: मूंदड़ा कूंज में महिला खेल-कूद, व बाल मेला सहित होंगे विविध आयोजन
राजनांदगांव- शहर की जागरूक महिला संगठन ओ- कान्हा महिला मंडल के नेतृत्व में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस प्रसंग पर जी.ई. रोड स्थित मंूदड़ा कूंज में भव्य आयोजन किया जा रहा है. इस सम्बंध में ओ -कान्हा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना दास एवं कस्तुरबा महिला मंडल की संरक्षिका शारदा तिवारी की उपस्थिति में शहर की समाज सेवी महिलाओं की बैठक आयोजित की गई. जिसमें कस्तुरबा महिला मंडल की अध्यक्ष अलका जानी, उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, सचिव साधना तिवारी, अग्रवाल महिला मंडल की माया अग्रवाल, राजपूत समाज की सुषमा सिंग, ब्राहमण समाज की विद्या पांडे, रितिका तिवारी, प्रियंका तिवारी, ममता शुक्ला, मुस्लिम कमेटी की ताहिरा अली, सबिहा गाजी, महाराष्ट्र मंडल की सीमा डोले, किरण शेण्डे, गुजराती समाज की गीता रायचा, दिव्या नगदिया, सिद्धि मिरानी के अलावा लीना यादव, ममता अवस्थी, श्रद्धा रेड्डी, अनिता जैन, दामिनी साहू आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी.
आयोजक मंडल की अर्चना दास ने बताया कि 17 मार्च को मूंदड़ा कुंज में आयोजित इस भव्य महिला दिवस कार्यक्रम में महिलाओं के विभिन्न खेल स्पर्धा आयोजित किये जाएंगे वहीं विभिन्न समाज के महिला मंडलों द्वारा स्वादिस्ट व्यंजनों का स्टाल लगाया जाएगा. उन्होंने बताया कि शहर एवं ग्रामीण महिलाओं के इन खेल-कूद आयोजन के अलावा कैंसर जागरूकता शिविर व बाल मेला का भी आयोजन किया गया है. दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में शहर की समाज सेवी महिलाओं सहित विभिन्न क्षेत्र में अपने श्रेष्ठ प्रदर्शनों से समाज में अपना उच्च स्थान बनाने वाली गणमान्य महिलाएं भी उपस्थित रहेगी.
इस दौरान विशेष तौर पर उपस्थित कमला कॉलेज की भू.पू. छात्र संघ अध्यक्ष गरचा मेडम व शारदा तिवारी ने अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित उक्त भव्य कार्यक्रम के लिए सभी समाजसेवी महिलाओं का उत्साह वर्धन किया व महाशिवरात्रि पर्व सहित अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की सबको बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उक्ताशय की जानकारी समाजसेवी साधना तिवारी द्वारा दी गई.