पटवारियों के थोक स्थानांतरण से उठते सवाल, राजस्व निरीक्षक वहीं के वहीं
गजेंद्र वर्मा भिलाई- दुर्ग जिले के कलेक्टर द्वारा हाल ही में किये गये 114 पटवारियों के एक साथ स्थानांतरण आदेश को लेकर कई विष्यांगतियां सामने आई है. एक ओर तो पटवारी हल्का नंबर 53 धनोरा में दो पटवारियों को पदस्थ किया गया है वहीं दूसरी ओर पटवारी हल्का नंबर 52 उतई में किसी की भी पदस्थापना नहीं हुई है. 4 माह एवं 1 साल जिनकी सेवानिवृत्ति बची हुई है उसका भी तबादला किया गया है. स्थानांतरण को लेकर प्रशासन द्वारा यह तर्क दिया जा रहा है कि 3 साल एक हल्के में जमे पटवारियों को इधर से उधर किया जा रहा है. हाला कि राजस्व विभाग में ही डायवर्सन (परिवर्तित भूमि शाखा) में पदस्थ राजस्व निरीक्षक 6 साल एवं 4 सालों से लगातार एक ही जगह पर जमे हुए है. इसी तारत्मय में नजुल शाखा में एक पुरुष पिछले 7 सालों से जमे हुए है. इन अधिकारियों को क्यों नहीं स्थानांतरित किया गया है. यह प्रश्न चर्चा का विषय बना हुआ है. ज्ञात हो कि राजस्व निरीक्षक और नजुल विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी राजस्व से ही सबंधित है इसलिए उनका स्थानातांरण नहीं किये जाने से न केवल पटवारियों बल्कि आम लोगों में भी रोष व्याप्त है.
