पिकअप पर सब्जी के नीचे रखा 1.7 क्विंटल गांजा को पुलिस ने किया बरामद
दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अज्ञात वाहन से 1 क्विंटल 70 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है. उड़ीसा पासिंग वाहन में सब्जियों के नीचे गांजा रखकर परिवहन किया जा रहा था. जब्त गांजे की कीमत 17 लाख 50 हजार रुपए एवं पिकअप वाहन कीमत 5 लाख रुपये कुल 22.05 लाख रूपये मशरुका बरामद किया गया. पुलिस वाहन को जब्त कर जांच में जुट गई है.
बता दें कि, पुलिस ने पिकअप वाहन से सेक्टर-7 के सड़क 24 से गांजा बरामद किया है. शातिर आरोपी सब्जियों के बीच सफेद बोरियों में गांजा भरकर रखा था. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
