उत्कृष्ठ कार्य करने वाले छः विद्युत कर्मियों को किया गया पुरस्कृत
राजनांदगांव- 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. क्षेत्रीय मुख्यालय के प्रांगण में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विद्युत कंपनी राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता टी. के. मेश्राम द्वारा ध्वजारोहण किया गया. इस अवसर पर उपस्थित विद्युत कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी. मुख्य अभियंता द्वारा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कम्पनीज रायपुर के संदेश का वाचन किया गया.
इस पावन अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्युतकर्मी धनेश्वरी चन्द्रवंशी, कनिष्ठ अभियंता, कुमरदा वितरण केन्द्र, अशोक कुमार कुंजाम, कनिष्ठ अभियंता, रेंगाखार वितरण केन्द्र, अमृत लाल साहू, लाईन सहायक श्रेणी-दो, कुमरदा वितरण केन्द्र, प्रमोद सोनी कार्यालय सहायक श्रेणी-दो, अधीक्षण अभियंता वृत कार्यालय एवं गणेश गढ़पायले, दफ्तरी, क्षेत्रीय लेखाधिकारी कार्यालय एवं धर्मेन्द्र कुमार साहू को प्रशस्ति पत्र, चेक और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों सांस्कृतिक कार्यक्रम गायन एवं कविता पाठ की प्रस्तुति दी गई. इस पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कम्पनीज की मासिक गृह पत्रिका संकल्प का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया.
इस अवसर अधीक्षण अभियंता एस. के. शर्मा, के. सी. खोटे, कार्यपालन अभियंता, एम.के. साहू, ए.डी. टण्डन, आर.के. गोस्वामी, गीता ठाकुर, बीरबल उइके, एस.के. जाटवार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए. कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रकाशन अधिकारी धर्मेन्द्र शाह मंडावी द्वारा किया गया.
