पखांजूर : पखांजूर में पार्षद विकास पाल के अवैध मकान गिराने को लेकर नोटिस किया गया था. जिसे लेकर अब पखांजूर पटवारी कार्यालय द्वारा ये सूचना पत्र जारी किया गया है. जिसके बाद माना जा रहा है कि आरोपी के अवैध मकान पर बुलडोजर चल सकता है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर शिकायत की थी.

आपको बता दें बीजेपी नेता असीम राय हत्यकांड में पार्षद विकास पाल, बप्पा गांगुली शामिल थे. विकास पाल ने 7 लाख में सुपारी देकर असीम राय की हत्या कराई थी. बप्पा गांगुली को कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया गया है.
7 जनवरी को हुई थी हत्या
जिले में बीते 7 जनवरी को बीजेपी नेता असीम राय की हत्या में मामले में पुलिस ने खुलासा किया था. इस हत्याकांड में असीम राय को मारने के लिए कांग्रेस नेता और नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली ने 7 लाख की सुपारी दी थी. इस केस में 12 लोग शामिल थे जिनमें से 11 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. एक आरोपी फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने शनिवार को पकड़ा था.
