बेमेतरा : बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र के नेवनारा गांव में सड़क किनारे एक महिला की अधजली लाश मिली है. इससे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
फिलहाल मृतका की अब तक पहचान नहीं हो गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया और उसकी शिनाख्त में जुट गई है.
