रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक में घोषणा पत्र की एक और गांरटी पर मुहर लग सकती है. बैठक में महतारी वंदन योजना के नियमों पर मुहर लग सकती है और धान खरीदी को लेकर भी बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है. 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं। साय सरकार छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए ट्रेन चलाने की योजना पर भी निर्णय ले सकती है. भाजपा सरकार बनने से पहले धान की कीमत 3100 रुपए करने का वादा किया था. धान खरीदी की अवधि 31 जनवरी को पूरी होगी. इसके अलावा बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी.
