BSP की टीम ने कब्जेधारी पर की बड़ी कार्रवाई, मकान को किया सील, कर्मचारी पर लगाई पेनाल्टी
भिलाई- भिलाई स्टील प्लांट के इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कब्जेधारी के खिलाफ कार्रवाई की है. दरअसल बीएसपी का कर्मचारी आरडी कोरी उर्फ रमाधार कोरी नाम का व्यक्ति है. उसने सेक्टर-4, सड़क नंबर- 15, क्वार्टर नंबर 15बी ऑफिसर्स क्वार्टर पर पिछले 5 सालों से कब्जा कर रखा था. बीएसपी की टीम ने कब्जा हटाकर मकान को सील किया और अवैध कब्जेधारी आरडी कोरी के खिलाफ 5 लाख 82 हजार 695 रुपए डैमेज चार्जे पैनल रेंट भी लगाया है जिसे संपदा न्यायालय द्वारा वसूल किया जाएगा.
भिलाई स्टील प्लांट के इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें शिकायत मिली थी कि सेक्टर- 4 में एक अधिकारी के बंगले में कर्मचारी का कब्जा है. वो पिछले 5 सालों से वहां कब्जा करके रह रहा है. सोमवार को इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची और कर्मचारी आरडी कोरी से बंगला खाली करवाया.
