रायपुर : छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है. ऐसे युवा जो हॉस्पिटल के क्षेत्र में काम करके बेरोजगार बैठे हैं. उनके लिए अच्छी खबर है. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर ने स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 9 जनवरी को जॉब फेयर का आयोजन किया है. रायपुर के रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर आयोजन किया जाएगा है.
इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, ग्राम चिखली, जिला दुर्ग में मेडिकल ऑफिसर, डेन्टिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, ओटी/एक्स-रे टेक्निशियन, पैथालॉजी लेब, नर्सिंग स्टॉफ, डायलासिस टेक्निशियन, फिल्ड ऑफिसर, इलेक्ट्रिशियन, वाहन चालक, कॉर्पारेट मैनेजर, एकाउंटेंट, फार्मासिस्ट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्लंबर, नर्सिंग सुपरवाईजर, गार्ड और मल्टिपल वर्कर आदि के 105 से अधिक पदों भर्ती की जाएगी.
इसके लिए अनुभवी योग्यताधारी आवेदकों की भर्ती की जाएगी. चयनित उम्मीदवारी की सैलरी 10 हजार से 50 हजार प्रतिमाह के रहेगी. इस जॉब फेयर में शामिल होने योग्य और इच्छुक आवेदक निर्धारित तारीख और जगह पर अपने बॉयोडाटा और आधार कार्ड समेत शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता एवं अनुभव प्रमाण-पत्र और ड्रायविंग लायसेंस की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे. अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं.
