October 23, 2026

Blog


पुरानी रंजिश में युवक की चाकू और डंडे से मारकर हत्या, हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी- जिले के थाना अर्जुनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुजगहन में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

घटना 21 अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 10:20 बजे की है. ग्राम मुजगहन में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों पर चाकू और लकड़ी के डंडों से जानलेवा हमला किया गया. इस भीषण हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हमले में दीपांशु साहू गंभीर रूप से घायल होने के बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल विकास साहू का अस्पताल में उपचार जारी है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

फनेश्वर नेताम (पिता: रोहत नेताम, उम्र: 18 वर्ष, निवासी: रत्नाबांघा, धमतरी)

रितेश नेताम (पिता: रोहत नेताम, उम्र: 22 वर्ष, निवासी: रत्नाबांघा, धमतरी)

लिलेश उर्फ लिलेश्वर नेताम (पिता: प्रदीप नेताम, उम्र: 20 वर्ष, निवासी: रत्नाबांघा, धमतरी)

नोहर यादव उर्फ काला (पिता: परस राम यादव, उम्र: 23 वर्ष, निवासी: रत्नाबांघा, धमतरी)

जब्त सामान व कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 लकड़ी के डंडे और अन्य सामान जब्त किया है. थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 150/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 118(1), 351(3), 190, 191(1), 191(2), 103(1) के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है.