अहमदाबाद में सजेगा फाइनल का मंच
स्पोर्टस डेस्क- टाटा आईपीएल 2026 (IPL 2026) के प्लेऑफ का रोमांच कल यानी 26 मई से शुरू होने जा रहा है. लीग स्टेज की कड़ी टक्कर के बाद अब चैंपियन बनने की असली जंग शुरू होगी, जो 31 मई को होने वाले महामुकाबले के साथ खत्म होगी. इस साल प्लेऑफ की रेस में RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), GT (गुजरात टाइटंस), SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) और RR (राजस्थान रॉयल्स) ने अपनी जगह पक्की की है.
IPL 2026 प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | मैदान |
| 26 मई (मंगलबार) | क्वालीफायर 1 (Qualifier 1): RCB vs GT | एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला |
| 27 मई (बुधवार) | एलिमिनेटर (Eliminator): SRH vs RR | महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ |
| 29 मई (शुक्रवार) | क्वालीफायर 2 (Qualifier 2): (Q1 की हारने वाली Vs Eliminator की विजेता) | महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ |
| 31 मई (रविवार) | ग्रैंड फिनाले (IPL 2026 Final): (Q1 की विजेता Vs Q2 की विजेता) | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
जानिए कैसा है इस बार प्लेऑफ का समीकरण?
प्लेऑफ के सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे, जिसका टॉस शाम 7:00 बजे होगा.
क्वालीफायर 1 (RCB vs GT): पॉइंट्स टेबल की टॉप दो टीमें, बेंगलुरु और गुजरात, धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर आमने-सामने होंगी. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे 31 मई के फाइनल में एंट्री करेगी, जबकि हारने वाली टीम को बाहर होने की बजाय ‘क्वालीफायर 2’ के रूप में फाइनल में जाने का एक और मौका मिलेगा.
एलिमिनेटर (SRH vs RR): तीसरे और चौथे नंबर की टीमों (हैदराबाद और राजस्थान) के लिए यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला है. न्यू चंडीगढ़ में होने वाले इस नॉकआउट मैच में हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा, और जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 में पहुंचेगी.
क्वालीफायर 2: यहाँ क्वालीफायर 1 की हारने वाली टीम का मुकाबला एलिमिनेटर की विजेता टीम से होगा. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल का दूसरा टिकट हासिल करेगी. फाइनल महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई को इस सीजन का चैंपियन चुना जाएगा.
