May 23, 2026

Blog


देश के कोने-कोने से जुटे दोस्तों ने जमकर की मस्ती

दुर्ग- जिंदगी की आपाधापी और तेज रफ्तार के बीच पुरानी यादों के झरोखे को एक बार फिर ताजा करने के लिए बीएसपी हायर सेकेंडरी स्कूल, रिसाली के साल 2000 बैच के पूर्व छात्रों का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन 17 मई 2026 को पुलगांव स्थित ‘वृंदावन गार्डन’ दुर्ग में संपन्न हुआ. इस तीसरे वार्षिक मिलन समारोह में स्कूल से साल 2000 में पासआउट हुए छात्र-छात्राओं ने देश के अलग-अलग कोनों से आकर शिरकत की और बचपन के सुनहरे दिनों को याद किया.

देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे सहपाठी

इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें शामिल होने के लिए दोस्त सिर्फ छत्तीसगढ़ से ही नहीं, बल्कि मुंबई, पुणे, कोलकाता, उत्तराखंड, ग्वालियर और ओडिशा जैसे सुदूर प्रदेशों से अपनी व्यस्त जिंदगी से एक दिन का समय निकालकर पहुंचे थे. 40 बसंत पार कर चुके ये दोस्त एक-दूसरे से गले मिलकर कुछ पल के लिए फिर से बच्चे बन गए. कार्यक्रम की शुरुआत सभी के परिचय और पुराने स्कूल के दिनों के मजेदार किस्सों के साथ हुई.

डांस, संगीत और खेलों की रही धूम

समारोह को यादगार बनाने के लिए कई सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया. एकल नृत्य (सोलो डांस) में अर्चना भट, अनुपमा देशमुख एवं भारती सिन्हा ने शानदार प्रस्तुति दी. वहीं, कपल डांस में जय कुमार कोसेवाड़ा व भारती सिन्हा, दौलत राम साहू व जीनिता दोहरे, कविता व दौलत राम साहू, प्रवीन करन, और दिलीप आर्या व शाशिलता ने अपने डांस से समां बांध दिया. ग्रुप डांस में दिलीप आर्या, गोपाल देवांगन, सुरेश चौधरी और जय कुमार कोसेवाड़ा ने सामूहिक प्रस्तुति देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया.

कार्यक्रम में कंचन और बाली कुर्रे द्वारा मजेदार खेल (गेम्स) आयोजित किए गए, जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अनुपमा देशमुख और तामेशवरी रावत प्रथम स्थान पर रहीं. इसके साथ ही जयश्री ने अपनी सुरीली आवाज में गीत प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया. समारोह के अंत में सभी साथियों को यादों के तौर पर एक खूबसूरत गिफ्ट भी दिया गया.

इन्होंने निभाया मुख्य योगदान और जताया आभार

इस सफल आयोजन को धरातल पर लाने में मुख्य रूप से उमा साहू, प्रेमिशा नायक, जय कुमार कोसेवाड़ा, सुरेश चौधरी, गोपाल देवांगन, धनेन्द विश्वकर्मा और कंचन ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. आयोजन के समापन पर जय कुमार कोसेवाड़ा ने जीवन की जिम्मेदारियों से वक्त निकालकर आए सभी साथियों का दिल से आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया. सभी दोस्तों ने एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ अगले साल फिर से मिलने का वादा किया.

कार्यक्रम में ये रहे मुख्य रूप से उपस्थित

इस महामिलन में मुख्य रूप से कंचन धनेंद्र, उमा साहू, सोहन साहू, पेमिशा नायक, कुंजलता निर्मलकर, चित्रा चौहान, कविता, दौलत राम साहू, अर्चना भट, दीपक ठाकुर, देवेंद्र नामदेव, धनेंद्र विश्वकर्मा, जयश्री, लालचंद बंजारे, ललिता चौधरी, लता मंडले, लक्ष्मी कश्यप, मोजेश साहू, मोनली, रेखा कश्यप, सतेंद्र कनौजे, धर्मेंद्र कनौजे, सीमा सिंह, शशिलता चतुर्वेदी, सोहन लाल साहू, सुमन यादव, सूरज कपूर, सुशील सिन्हा और विनीता देवांगन सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए.