चक्रवात और भारी बारिश का अलर्ट : 28 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित
कोण्डागांव- बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान एवं अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कोण्डागांव जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है.
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 28 अक्टूबर को अवकाश रहेगा. यह आदेश चक्रवात एवं भारी बारिश की संभावना के कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में होने वाली संभावित परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है. यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए घोषित किया गया है तथा शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा.
