दुर्ग जिले के इन इलाकों में 26 से 31 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल
दुर्ग- जिले में सड़क चौड़ीकरण के कार्य के चलते 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न निर्धारित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. लोक निर्माण विभाग (विद्युत/यांत्रिकी संभाग दुर्ग) के ए.ई. अब्दुल वारिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तथा महाराजा चौक से बोरसी रोड तक विद्युत पोलों की शिफ्टिंग और ट्रांसफार्मर संबंधी कार्य किए जाएंगे.
इस दौरान प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी. कार्य पूर्ण होने के पश्चात विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.
दिनांकवार एवं क्षेत्रवार प्रभावित इलाकों का विवरण
26 अक्टूबर 2026: ऋषभ साउथ सिटी, रॉयल ग्रीन, रॉयल पार्क, यूटोपिया, डी-मार्ट, मनीष पेट्रोल पंप एवं आसपास के क्षेत्र.
27 अक्टूबर 2026: महाराजा चौक, कलकत्ता स्वीट्स, मीनाक्षी नगर, केसरी नंदन हनुमान मंदिर, विश्वनाथ नगर, दल्लू ऑटो, साहू जलेबी, दुबे साहब ट्रांसफार्मर, पहराइबा बुटीक एवं आसपास के क्षेत्र.
28 अक्टूबर 2026: न्यू आदर्श नगर, ज्योति ऑप्टिकल्स, जेमिनी हॉस्पिटल, कलर्स हॉस्पिटल एवं आसपास के क्षेत्र.
29 अक्टूबर 2026: वाल्किन्स हॉस्पिटल, मालू मेडिकल, जाल तिराहा, तिरंगा भवन एवं आसपास के क्षेत्र.
30 अक्टूबर 2026: ओल्ड बोरसी, केसरी नंदन हनुमान मंदिर, मीनाक्षी नगर एवं आसपास के क्षेत्र.
31 अक्टूबर 2026: डोमिनोज, न्यू आदर्श नगर, आदर्श नगर, बिजोरा साहब एक्स-मेर, जुगनू डेरा के पीछे एवं आसपास के क्षेत्र.
नागरिकों से अपील
जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों और व्यवस्थाओं को पहले ही पूरा कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके.
