October 26, 2026

Blog


पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 4 करोड़ रुपये कैश बरामद, नागपुर ले जाई जा रही थी भारी-भरकम रकम

दुर्ग- जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है. पुलिस टीम ने एक बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन के विशेष रूप से मॉडिफाई किए गए गुप्त (सीक्रेट) चेंबर से 4 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है.

रायपुर से नागपुर जा रही थी पिकअप

मिली जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे डबरापारा (खुर्सीपार) के पास पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान रायपुर की ओर से आ रही एक बोलेरो मैक्स पिकअप (जो नागपुर की तरफ जा रही थी) को शक के आधार पर रोका गया. वाहन में सवार दो व्यक्तियों से जब पूछताछ की गई, तो चालक ने अपना नाम भवेशभाई जीनाभाई डाभी और दूसरे व्यक्ति ने विष्णुदेव दुबे बताया. संदेह होने पर पुलिस ने जब वाहन की गहन तलाशी ली, तो पिकअप के पिछले हिस्से को मॉडिफाई कर बनाया गया एक गुप्त चेंबर मिला. जब पुलिस ने इस चेंबर को खोला, तो उसमें छिपाकर रखी गई भारतीय करेंसी के बंडल मिला. पैसों की गिनती करने पर पूरी रकम 4 करोड़ रुपये निकली. दोनों व्यक्तियों से रकम के स्रोत, स्वामित्व तथा परिवहन के उद्देश्य में पूछताछ की जा रही है.