May 18, 2026

Blog


14 लाख से अधिक का माल जप्त

राजनांदगांव – मवेशी तस्करों के खिलाफ थाना लालबाग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने क्रूरतापूर्वक वाहन में ठूंस-ठूंस कर बुचड़खाने (महाराष्ट्र) ले जाए जा रहे 4 नग मवेशियों (भैंसों) को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने मवेशी परिवहन कर रहे एक अशोक लीलैंड पिकअप वाहन और उसकी पायलेटिंग कर रही एक होंडा अमेज कार को जप्त किया है. पुलिस ने मौके से नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जप्त किए गए मवेशी, वाहन और मोबाइल की कुल कीमत 14,06,500/- रुपये (चौदह लाख छह हजार पांच सौ रुपये) आंकी गई है.

ट्रांसपोर्ट नगर चौक के पास घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 मई 2026 की सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र की ओर अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन किया जा रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना लालबाग स्टाफ ने हिक्मतअमली (सूझबूझ) का परिचय दिया और स्थानीय लोगों के सहयोग से ‘ट्रांसपोर्ट नगर चौक पेंड्री’ के पास नाकेबंदी की.

घेराबंदी के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर अशोक लीलैंड पिकअप (क्रमांक MH 49 BZ 9132) और उसकी पायलेटिंग कर रही होंडा अमेज कार (क्रमांक MH 02 CW 5753) को रोका. पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 4 नग मवेशी बिना चारा-पानी के, अत्यंत क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे हुए पाए गए, जिन्हें अवैध रूप से महाराष्ट्र के बुचड़खाने ले जाया जा रहा था.

जप्त सामग्री का विवरण (कुल कीमती – 14,06,500/- रुपये):

मवेशी: 04 नग भैंस (कीमती करीब 80,000/- रुपये)

परिवहन वाहन: 01 अशोक लीलैंड पिकअप (कीमती करीब 10,00,000/- रुपये)

पायलेटिंग वाहन: 01 होंडा अमेज कार (कीमती करीब 3,00,000/- रुपये)

मोबाइल फोन: 05 नग (कीमती करीब 26,500/- रुपये)

रफ्तार आरोपी

  1. नितेश शिवरतन भंवरिया पिता शिवरतन भंवरिया उम्र 36 निवासी 1-90 VHB कॉलोनी शांति नगर पुलिस स्टेशन नागपुर शहर महाराष्ट्र
  2. शाहरुख खान पिता मोहम्मद शरीफ उम्र 31 निवासी डॉक्टर अंबेडकर मार्ग नागपुर ताज नगर थाना पाचपावली जिला नागपुर शहर महाराष्ट्र
  3. मोहम्मद मुबाशिर पिता शेख शब्बीर उम्र 30 निवासी शिवाजी रोड रोशन विद्यालय के पास पांचपावली जिला नागपुर शहर महाराष्ट्र
  4. मोहम्मद साजिद पिता मोहम्मद यूसुफ उम्र 38 निवासी सलीम कपड़ा वाले के घर के पास डॉक्टर शेख बुनकर कॉलोनी कामठी नागपुर थाना कान्हन जिला नागपुर महाराष्ट्र