May 18, 2026

Blog


आज रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

​भिलाई नगर- वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का कल देर रात (17 मई 2026) दु:खद निधन हो गया. उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है.

​आज शाम 4 बजे होगी अंतिम विदाई

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय दिनेश सेन की अंतिम यात्रा आज दिनांक 18 मई 2026, सोमवार को शाम ठीक 4 बजे उनके निवास स्थान ‘खंडेलवाल जैन भवन के पीछे’ से निकलेगी.  इसके बाद रामनगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

​शोक की लहर

विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई के आकस्मिक निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और शुभचिंतकों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है. शोकाकुल परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है.