May 15, 2026

Blog


भिलाई    छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद द्वारा सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पूर्व पार्षद राजू मंडावी की पुत्री कु. योगिता मंडावी को 90.2 प्रतिशत एवं पार्षद जमुना ठाकुर के पुत्र तन्मय ठाकुर को 81 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर राजकीय गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया.परिषद पदाधिकारियों ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ आदिवासी समाज का भी गौरव बढ़ा है.

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों एवं पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.सम्मान समारोह में परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रकला तारम, प्रदेश कोषाध्यक्ष शान्तनु मरकाम, रिसाली गोंडवाना समृद्धि के महासचिव बसंत नेताम, भिलाई हल्बा समाज महिला अध्यक्ष चंद्रिका रावत, महिला अध्यक्ष ज्योति ध्रुव, पार्षद जमुना ठाकुर सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे.यह जानकारी जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ठाकुर, छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद द्वारा दी गई.