May 15, 2026

Blog


जामुल     नगर पंचायत चुनाव को लेकर जामुल ब्लॉक युवा  कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष गोपी वर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई. बैठक जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार संपन्न हुई.जिसमें कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक रणनीति तैयार की गई.
बैठक में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वार्ड अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस की रीति-नीति से जोड़ने का आह्वान किया गया.वक्ताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए.जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया.


बैठक में विशेष रूप से पूर्व जनपद पंचायत सभापति ज्ञानेश्वर “विक्की” मिश्रा, युवा कांग्रेस अहिवारा विधानसभा प्रभारी दीपांकर साहू, जामुल ब्लॉक युवा कांग्रेस प्रभारी विकास साहू, अनिल देशमुख, लोकेंद्र (रामा) वर्मा, दुष्यंत, लेखराम बंछोर, प्रताप भानु वर्मा, प्रणय सिन्हा, कुलेश्वर साहू, सिब्बू साहू, गौरव वर्मा, प्रमोद निषाद, हिमांशु निषाद, अजय साहू, राज जायसवाल, तुषार मंडावी, दुर्गेश साहू, भूपेंद्र ठाकुर, धनराज निषाद सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


बैठक का संचालन एवं आयोजन ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोपी वर्मा द्वारा किया गया, जिसमें सभी वार्ड अध्यक्षों की सहभागिता रही.