दुर्ग से आत्मीय रिश्ता हमेशा रहेगा- नितिन शर्मा
उतई/दुर्ग- माय भारत, दुर्ग (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) उप-निदेशक नितिन कुमार शर्मा के दुर्ग जिले से बिलासपुर जिला स्थानांतरण होने पर रविवार, 10 मई 2026 को हितवा संगवारी संगठन डुंडेरा (उतई) द्वारा संरक्षित वन क्षेत्र में दुर्ग जिले के विभिन्न युवा मंडलों के सहयोग से स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
हितवा संगवारी संगठन के अध्यक्ष एवं पर्यावरण प्रेमी रोमशंकर यादव के मार्गदर्शन में नितिन शर्मा द्वारा विधिवत पूजन एवं रक्षासूत्र बांधकर पीपल का पौधारोपण किया गया. साथ ही उनके निवास स्थान के लिए पौधा भेंट किया गया.
उन्होंने बताया कि उप-निदेशक नितिन शर्मा 7 साल पहले दुर्ग जिले में अपनी पहली पदस्थापना पर बतौर जिला युवा अधिकारी आये थे. वे इन 7 सालों में दुर्ग सहित 7 जिलों के अनेक गांवों में युवाओं की मजबूत एवं सक्रिय टीम बनाकर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया. नितिन शर्मा जी ने युवाओं को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर उन्हें समाज सेवा, नेतृत्व और सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित किया. उनका सरल व्यवहार और सक्रिय कार्यशैली हमेशा याद रहेगी.

इस दौरान उप निदेशक नितिन शर्मा ने भी दुर्ग जिले में बिताए गए अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं के सहयोग और ऊर्जा को अविस्मरणीय बताया. कहा मेरा यह कार्यकाल मेरे लिए केवल एक प्रशासनिक जिम्मेदारी से बढ़कर एक भावनात्मक और प्रेरणादायी यात्रा रही है. यहां के युवाओं में ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की अद्भुत भावना देखने को मिली. माय भारत के माध्यम से हमने युवाओं को खेल, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, रक्तदान एवं राष्ट्र निर्माण जैसे कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया, जिसमें सभी युवा मंडलों एवं संगठनों का सराहनीय सहयोग मिला.
विशेष रूप से मेरे प्रिय युवा साथी आदित्य भारद्वाज एवं जितेंद्र सोनी ने हर कार्यक्रम के नियोजन में समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर महत्वपूर्ण योगदान दिया. दुर्ग जिले के सभी युवाओं, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं साथियों से मिला स्नेह हमेशा मेरे दिल में रहेगा. स्थानांतरण केवल कार्यस्थल का परिवर्तन है, लेकिन दुर्ग जिले से मेरा आत्मीय रिश्ता हमेशा बना रहेगा.
कार्यक्रम में समाजसेवी एवं व्यवसायी विपिन शर्मा, नवभारत पत्रकार सुरेंद्र शर्मा, हरिभूमि पत्रकार लेखराम सोनवानी, तरुण छग पत्रकार देवेंद्र पटेल, चंदूलाल चंद्राकर छग राज्य अलंकरण से सम्मानित एवं हितवा संगवारी संगठन प्रमुख रोमशंकर यादव, मिनी माता छग राज्य अलंकरण से सम्मानित ललेश्वरी साहू, राज्यपाल शिक्षक सम्मान प्राप्त नरोत्तम साहू, कातरो सरपंच जितेंद्र सोनी, बी एजुकेटेड मूवमेंट यूएसए राष्ट्रीय समन्वयक व शौर्य संगठन अध्यक्ष फलेंद्र पटेल, शौर्य संगठन उपाध्यक्ष चिरंजीव निषाद, माय भारत मास्टर ट्रेनर एवं शौर्य संगठन सचिव आदित्य भारद्वाज, युवा शक्ति संगठन बोरसी अध्यक्ष प्रशांत साहू, कर्मवीर संगठन कातरो अध्यक्ष शुभम सोनी, ज्ञानोदय शिक्षा व समाजसेवी संगठन अध्यक्ष चंचल साहू, मून ब्यूटी पार्लर एवं गोदना हस्तशिल्प प्रशिक्षण केंद्र संचालिका गायत्री निषाद, स्मार्ट क्लिक स्टूडियो संचालक छगन साहू, दीपक डिजिटल स्टूडियो संचालक पंकज दीपक, इंटरनेशनल कुडो ट्रेनर मनीष, संघर्ष युवा संगठन सदस्य योगेश साहू एवं गौरव श्रीवास, युवा संगठन रिसामा अध्यक्ष उमेन्द्र सहित पूर्व एनवाईवी यादवेंद्र साहू एवं आकांक्षा गोंडाने विशेष रूप से उपस्थित रहे.
फलेंद्र पटेल ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अनुभव साझा किया कहा नितिन शर्मा जी ने युवाओं की क्षमता को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का मंच दिया. उनके मार्गदर्शन में कई युवाओं ने सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में नई पहचान बनाई है.
नितिन शर्मा का मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा – आदित्य भारद्वाज
आदित्य भारद्वाज ने कहा नितिन शर्मा जी का मार्गदर्शन हम युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा. उन्होंने हमें केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं सिखाया बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और नेतृत्व की भावना भी विकसित की. उनका सरल व्यवहार, सकारात्मक सोच और युवाओं पर विश्वास हमें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा. दुर्ग जिले के युवाओं के लिए उनका योगदान हमेशा यादगार रहेगा.
जितेंद्र सोनी ने अपने अनुभव बताए कहा नितिन सर ने हमेशा युवाओं को परिवार की तरह अपनाया और हर कार्य में प्रोत्साहित किया. उनके नेतृत्व में हमें समाज सेवा, टीमवर्क और अनुशासन के साथ कार्य करने का अवसर मिला. उनका सहयोग और मार्गदर्शन हमारे लिए अमूल्य है. हम सभी युवा साथी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उनसे मिले अनुभवों को हमेशा याद रखेंगे.
प्रशांत साहू ने कहा उनके कार्यकाल में गांव-गांव तक युवाओं की भागीदारी बढ़ी. उन्होंने हर युवा संगठन को परिवार की तरह जोड़कर कार्य किया, जो प्रेरणादायी है.
ललेश्वरी साहू ने कहा नितिन शर्मा जी ने महिला एवं ग्रामीण युवाओं को भी बराबर अवसर देकर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया. उनका सहयोगात्मक स्वभाव सभी के लिए प्रेरणा है.
चंचल साहू ने नितिन शर्मा के व्यक्तित्व को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया, कहा उनके नेतृत्व में युवाओं में आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना दोनों बढ़ी है.
नरोत्तम साहू ने कहा एक शिक्षक होने के नाते मैंने देखा कि नितिन शर्मा जी ने युवाओं की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें सही दिशा देने का कार्य किया. उनका व्यवहार सरल, सकारात्मक और प्रेरणादायी रहा है.
यादवेंद्र साहू ने कहा नितिन शर्मा जी हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें अवसर देने के लिए तत्पर रहे. उनके मार्गदर्शन में काम करना मेरे लिए सीखने और प्रेरणा प्राप्त करने जैसा रहा.
कार्यक्रम को सफल बनाने में टोपेन्द्र साहू, कुशल, हिमेश, विकास, छगन, राधा, ऋतु, वसुंधरा, देवेंद्र, ऋषि, श्रीकांत सहित दुर्ग जिले के विभिन्न युवा मंडलों का विशेष योगदान रहा.
