सुदेश कुमार सुंदरानी बने भिलाई-चरौदा निगम के नए आयुक्त
भिलाई- छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए दो वरिष्ठ अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति और नवीन पदस्थापना के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं. मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर अटल नगर से 22 अक्टूबर 2026 को यह आदेश जारी किया गया है.
किन अधिकारियों की हुई नवीन पदस्थापना?
नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ संयुक्त संचालक सुदेश कुमार सुंदरानी को नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा का नया आयुक्त नियुक्त किया है. वहीं अरुण कुमार साहू (मुख्य नगर पालिका अधिकारी ‘क’ वर्ग) को संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, रायपुर किया गया है.
अस्थायी रूप से प्रतिनियुक्ति पर तैनाती
जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन द्वारा यह तबादले प्रशासनिक दृष्टि से समान सामर्थ्य, सेवा एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रतिनियुक्ति पर किए गए हैं. प्रतिनियुक्ति भत्ता हेतु स्थायी वित्त निर्देश 29/2025 की कंडिका 6(1) लागू होगी.
