May 4, 2026

Blog


आरोपियों के कब्जे से कुल 11 ग्राम 990 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) जब्त

रायपुर- राजधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस को सफलता मिली है. एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट (ACCU), एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर हेरोइन (चिट्टा) की सप्लाई करने वाले दुर्ग के एक तस्कर सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, 3 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्र के नरैय्या तालाब स्थित सुलभ शौचालय के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति हेरोइन बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे हैं. पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी.

पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद टीम ने घेराबंदी कर चारों को धर दबोचा. तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ.

सरहदी जिलों से हो रही सप्लाई

पुलिस की लगातार कार्यवाही और बढ़ते दबाव के कारण अब तस्कर सरहदी जिलों (जैसे दुर्ग) से रायपुर में माल खपाने की कोशिश कर रहे हैं. पकड़े गए आरोपियों में दुर्ग का एक मुख्य तस्कर भी शामिल है.

End-to-End कार्यवाही जारी

पुलिस अब इन आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस काले कारोबार के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस (कहाँ से माल आया और कहाँ जाना था) का पता लगाया जा सके. पुलिस का लक्ष्य इस गिरोह से जुड़े अन्य मास्टरमाइंड्स तक पहुँचकर नशे के इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है.

गिरफ्तार आरोपी

  1. राजवीर सिंह पिता जसवीर सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी निगम के पीछे, न्यू खुर्सीपार थाना खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग.
  2. मोहम्मद अयान पिता मोहम्मद रफीक उम्र 20 वर्ष निवासी अय्युब होटल के बाजू सर्विस रोड संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर.
  3. उबैद रजा पिता नईम रजा उम्र 19 वर्ष निवासी मुन होटल के बाजू गली, बैजनाथपारा रायपुर थाना सिटी कोतवाली रायपुर.
  4. मोहम्मद सरीफ पिता अब्दुल वहाब उम्र 24 वर्ष निवासी बैरनबाजार जामा मस्जिद के बाजू गली थाना सिटी कोतवाली रायपुर.