October 21, 2026

Blog


ताइक्वांडो में लगातार दूसरी बार सिल्वर जीतकर बढ़ाया स्कूल का मान

दुर्ग- जिले के शासकीय बी.आर.जे. आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मेधावी छात्रा कु. यूरानी साहू ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर जिले और विद्यालय का मान बढ़ाया है. कक्षा 12वीं की छात्रा यूरानी ने 26वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता (अंडर-19) में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर (रजत) पदक अपने नाम किया है.

खास बात यह है कि यूनानी ने यह सफलता लगातार दूसरे साल हासिल की है. पिछले वर्ष भी उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया था. यह उनकी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम है.

खेलकूद के साथ-साथ यूनानी अकादमिक यानी पढ़ाई में भी अत्यंत मेधावी और परिश्रमी छात्रा हैं, जो अन्य बालिकाओं के लिए भी एक मिसाल पेश कर रही हैं.

शाला परिवार में हर्ष का माहौल

छात्रा की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है. एसएमसी अध्यक्ष झरना मैडम, एसएमसी सदस्यों, प्राचार्य सीमा देवे, पीटीआई वर्षा यादव, तथा समस्त शिक्षकगण और विद्यालय स्टाफ ने यूनानी साहू को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया.