August 26, 2026

Blog


युवा सहभागिता, खेल विकास एवं राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित रहेगा कार्यक्रम

महासमुंद – राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन 27 अगस्त को देशभर में व्यापक स्तर पर किया जाएगा.

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस को युवा सहभागिता, खेल विकास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ भव्य रूप से मनाया जा रहा है. इसी क्रम में देशभर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देश के युवा, देश के खिलाड़ी और देश के भविष्य को एक मंच पर जोड़ना है. कार्यक्रम के अंतर्गत देश के प्रत्येक जिले के दो महाविद्यालयों में युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसी के तहत महासमुंद जिले में स्व. श्री जयदेव सत्पथी शासकीय महाविद्यालय एवं रामचंडी महाविद्यालय सरायपाली में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस पहल के माध्यम से युवाओं को पिछले 12 वर्षों में खेलों के क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण बदलावों एवं विकास से अवगत कराया जाएगा तथा खेल और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर युवाओं के विचार, सुझाव एवं आकांक्षाओं को भी सुना जाएगा.

कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह होगी कि 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के लगभग 1600 स्थानों पर उपस्थित 8 लाख से अधिक युवाओं को संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद युवाओं को एक साझा राष्ट्रीय मंच से जोड़ने का माध्यम बनेगा. कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं युवा प्रतिभागियों की उपस्थिति सुबह 10 बजे तक सुनिश्चित की जाएगी. प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर युवा संवाद पर केंद्रित रहेगा. युवा संवाद के दौरान माय भारत वालंटियर्स एवं स्थानीय खिलाड़ियों के बीच संवाद का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा. इसमें पिछले 12 वर्षों में देश के खेल बुनियादी ढांचे में हुए बदलाव तथा भारत में विकसित हो रहे खेल पारिस्थितिकी तंत्र पर चर्चा की जाएगी. इसके बाद लगभग 15 मिनट का युवा संवाद आयोजित होगा, जिसमें युवाओं को अपने विचार, सुझाव एवं आकांक्षाएं साझा करने का अवसर मिलेगा.