भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20: रोमांचक मैच में 4 विकेट से जीता भारत, तिलक-नीतीश ने दिलाई शानदार जीत
स्पोर्ट्स- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को क्राइस्टचर्च में खेला गया. दूसरे टी20 रोमांचक मुकाबले में तिलक वर्मा की शानदार और नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 180 रन बनाए थे. इसके जवाब में लगातार विकेट गंवाने के कारण एक समय दबाव में पहुंची भारतीय टीम को तिलक वर्मा ने अपनी दमदार पारी की बदौलत जीत दिलाई.
न्यूजीलैंड की टीम ने शनिवार को दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए हैं. टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स और जैकब्स ने अर्धशतक लगाया. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए. 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धीमी रही. संजू सैमसन पहले ओवर में रन नहीं बना सके. वह 5वें ओवर में 17 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए. वैभव सूर्यवंशी 4 रन ही बना सके, जबकि अभिषेक शर्मा 21 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कप्तान श्रेयस अय्यर 11 गेंद में 7 और अक्षर पटेल 9 गेंद में 11 रन ही बना पाए. नमन धीर 17 गेंद में 31 रन दमदार पारी खेलकर आउट हुए.
तिलक वर्मा ने दबाव भरी परिस्थिति में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. उनकी इस आतिशी पारी ने भारत की जीत की नींव रखी. अंत में नीतीश कुमार रेड्डी ने भी नाबाद 26 रन (13 गेंदों पर) का महत्वपूर्ण योगदान दिया और दोनों ने मिलकर भारत को 4 विकेट से जीत दिलाई. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई.
