October 24, 2026

Blog


पत्नी से आए दिन विवाद से परेशान पति ने मोहारा नदी में दिया धक्का, आरोपी पति गिरफ्तार

राजनांदगांव – थाना बसंतपुर पुलिस ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी को नदी में धक्का देकर उसकी हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत गंभीर मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के आदेश पर जिला जेल दाखिल कर दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सोनू बोरकर ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बहनोई मयूर मेश्राम उर्फ रिंकू उसके घर आया और उसने बताया कि उसकी पत्नी (प्रार्थी की बहन) नीलम बहोत कच-कच करती है, छोटी छोटी बातों पर झगड़ा- झंझट करते रहती है जिससे परेशान हो कर तंग आकर तुम्हारी बहन को मोहारा नदी घुमाने जाना है कहकर बहला फुसलाकर 21 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे मोहारा नदी के छोटा पुलिया के पास ले गया और वहां भी आपस में बात चीत कर ही रहे थे तब तुम्हारी बहन मेरे साथ वाद विवाद करने लगी तब मैं तुम्हारी बहन नीलम को उसकी हत्या करने की नियत से उसे नदी में धक्का दे दिया जिससे नीलम मोहारा नदी के छोटा पुलिया पास शिवनाथ नदी के गहरे पानी में डूब गई है बताया मेरी बहन नीलम को उसका पति मयूर मेश्राम ऊर्फ रिकु जान बुझकर उसकी हत्या करने की नियत से शिवनाथ नदी के गहरे पानी मे धक्का दे दिया. पानी में डूबने से नीलम की मौत हो गई.

आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में तत्काल अपराध क्रमांक 501/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई. पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश तथा थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मयूर मेश्राम उर्फ रिंकू (पिता स्व. कपूर मेश्राम, निवासी स्टेशन पारा, चौकी चिखली, थाना कोतवाली, राजनांदगांव) को घेराबंदी कर हिरासत में लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने के पश्चात उसे जिला जेल राजनांदगांव दाखिल कर दिया गया है.