भाजपा युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
रायपुर- भाजपा ने भारतीय जन ता युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित की है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार भाजयुमो के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न दायित्वों पर सदस्यों की नियुक्ति की गई है. भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के रहने वाले भूपेंद्र नाग को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके अलावा राष्ट्रीय महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, सह-प्रभारी सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं.



