शराब दुकान में लाखों की चोरी का पर्दाफाश: राजस्थान के 4 शातिर अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 15.50 लाख का मशरूका जप्त

रायपुर- राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र के सरोना स्थित कम्पोजिट विदेशी शराब दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है. एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और आमानाका थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने राजस्थान के बांसवाड़ा से 4 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी, घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन और मोबाइल समेत कुल 15.50 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है.
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी शुभम चक्रधारी ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सरोना रिंग रोड में स्थित कम्पोजिट विदेशी शराब दुकान में सुपरवाईजर (मुख्य विक्रयकर्ता) के पद पर पदस्थ है. 14 जून को प्रातः 09.50 बजे प्रार्थी शराब दुकान खोलने के लिए आया तब दुकान के मेन गेट में लगे हुए ताले को दरवाजे में नहीं होना पाया जिस पर प्रार्थी तत्काल प्लेंस्मेंट के प्रतिनिधी, वृत्त प्रभारीएवं पुलिस थाने को उक्त सबंध मे तत्काल सुचना दिया पुलिस के आ जाने के बाद उनके समक्ष दुकान के अंदर प्रवेश कर जांच करने पर दुकान मे लगे हुए लॉकर जिसमे 13 जून 2026 का विक्रय राशि 705580/- (सात लाख पांच हजार पांच सौ अस्सी रूपये) रखा हुआ था को उखाड कर अज्ञात लोगो द्धारा चोरी करना एवं दुकान में रखें कुल 10820/- (दस हजार ऑठ सौ बीस रूपये ) मुल्य की मदिरा साथ ही सीसीटीव्ही कैमरे के डीव्हीआर को भी दुकान से चोरी कर ले गये थे. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 193/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया.
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप कुमार पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए.
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर प्रार्थी, शराब दुकान के कर्मचारियों तथा आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई. साथ ही घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया. मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर जानकारी एकत्रित की गई तथा तरीका वारदात के आधार पर पूर्व में चोरी के मामलों में संलिप्त एवं हाल ही में जेल से रिहा हुए संदिग्ध व्यक्तियों की भी जानकारी जुटाई गई. आरोपियों के संभावित भागने के मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों का लगातार विश्लेषण करने के दौरान महत्वपूर्ण सफलता मिली और आरोपियों की पहचान कर उन्हें राजस्थान के बांसवाड़ा में लोकेट किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम को बांसवाड़ा (राजस्थान) रवाना किया गया. वहां लगातार कैंप कर पवन कुमार पाटीकर, प्रकाश मईडा, सुनील चरपोटा एवं राम सिंह को पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया.
मामले का फरार आरोपी पूर्व में रायपुर आया था तथा उक्त शराब दुकान की रेकी कर चिन्हांकित कर वापस चला गया. वापस जाने के पश्चात उसने अपने साथी पवन कुमार पाटीकर, प्रकाश मईडा, सुनील चरपोटा एवं राम सिंग के साथ मिलकर शराब दुकान में चोरी करने की योजना बनायी. योजना के अनुसार सभी आरोपी पवन कुमार पाटीकर के एक्सल 6 चारपहिया वाहन में रायपुर आये तथा दिनांक घटना को चोरी की घटना को अंजाम देने के पश्चात् वापस राजस्थान फरार हो गये थे.
आरोपी पवन कुमार पाटीकर, प्रकाश मईडा, सुनील चरपोटा एवं राम सिंग को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से निशानदेही पर चोरी की नगदी रकम 2,00,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक्सल 6 चारपहिया वाहन तथा 04 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 15,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार सभी आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति है. आरोपी पवन कुमार पाटीकर बांसवाड़ा राजस्थान के थाना कोतवाली एवं बिच्छीवाड़ा से लूट व नारकोटिक एक्ट (अफीम), प्रकाश मईडा बांसवाड़ा राजस्थान के थाना कोतवाली से हत्या, चोरी व मारपीट, सुनील चरपोटा राजस्थान बांसवाड़ा के थाना कोतवाली से हत्या के प्रयास तथा राम सिंग राजस्थान बांसवाड़ा के थाना कोतवाली से हत्या व चोरी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुके है.
प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रहीं है. आरोपियों के मूव्हमेंट अन्य राज्यों में भी होना पाये गये है, जिस संबंध में एनालिसिस की जा रहीं है.

गिरफ्तार आरोपी –
- पवन कुमार पाटीकर पिता मोगजी पाटीकर उम्र 32 साल निवासी ग्राम सावड़ीया थाना गढ़ी जिला बांसवाड़ा राजस्थान.
- प्रकाश मईडा पिता भोगजी मईडा उम्र 32 साल निवासी ग्राम पानी वाला गढ़ थाना सदर जिला बांसवाड़ा राजस्थान.
- सुनील चरपोटा पिता छगन चरपोटा उम्र 28 साल निवासी ग्राम निशला घंटाला थाना कोतवाली जिला बांसवाड़ा राजस्थान.
- राम सिंग पिता कालू राम उम्र 49 साल निवासी ग्राम सेवना थाना कोतवाली जिला बांसवाड़ा राजस्थान.
